Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

देवली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जयपुर से कोटा जाते समय सोमवार को देवली पहुंचने पर स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे स्थित एक निजी होटल के बाहर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, संगठन महासचिव भूपेंद्र सैनी और पूर्व विधायक अजीत मेहता भी मौजूद रहे। मदन राठौड़ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। स्वागत कार्यक्रम में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल, भाजपा नेता महेश मंगल, सत्यनारायण माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, महावीर सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी, सुनील ग्वाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जोश दिखाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d