Jahazpur News 23 अप्रैल (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर नगर पालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।
जिन लोगों की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे 27 अप्रैल तक संबंधित वार्ड के मतदान केंद्र पर बीएलओ को प्रारूप-3 में आवेदन देकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 26 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। इस दिन सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे, जबकि अन्य कार्यदिवसों पर वे आधे दिन उपलब्ध रहेंगे। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है, ताकि कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे।



