Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजकीय अस्पताल में मवेशियों का प्रवेश, पनपती है गंदगी

राजकीय अस्पताल में मवेशियों का प्रवेश, पनपती है गंदगी


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में उपचाराधीन मरीजों की सुविधा और परिसर की स्वच्छता को यहां घुसने वाले मवेशी नुकसान पहुंचा रहे है। जिस पर अस्पताल प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है।

दरअसल इस संबंध में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि परिसर में मवेशियों और श्वानों के अनधिकृत प्रवेश को पूरी तरह रोका जा सके। बुधवार शाम में परिसर के भीतर कुछ मवेशियों और श्वानों की मौजूदगी देखी गई है, जो अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता और सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। विशेषकर वार्डों के बाहर डस्टबिन के पास श्वानों का घूमना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है।

साथ ही अस्पताल में आने वाले नवजात बच्चों और गंभीर मरीजों की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है कि प्रवेश द्वार पर निगरानी बढ़ाई जाए। बुधवार शाम एक नंदी और स्वान को परिसर में स्वछंद घूमते हुए देखा गया। लोगों ने बताया कि इन मवेशियों को कोई रोकने वाला नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d