Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसामुदायिक भवन की सौगात, विधायक ने की घोषणा

सामुदायिक भवन की सौगात, विधायक ने की घोषणा


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जनहित में राजमहल क्षेत्र के सतवाड़ा ग्राम में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है।

परशुराम जाट ने बताया कि विधायक की इस पहल से स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का विस्तार होगा। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोकप्रिय बालाजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में व्यवस्थित स्थान के अभाव में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और अब ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। विधायक द्वारा की गई इस घोषणा से सतवाड़ा में हर्ष है। ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जगदीश केवट, रामरतन जाट, बजरंग जांगिड़, बद्रीलाल जाट, एडवोकेट महावीर जाट, ओमप्रकाश शर्मा, महावीर बैरवा और कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

श्री सेन जयंती : 2 दिन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d