Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आमंत्रण दिया, 17 को होगा आयोजन

प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आमंत्रण दिया, 17 को होगा आयोजन


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस पर श्री जाट विकास समिति देवली ने एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और पुलिस उप अधीक्षक देवली हेमराज मूंड से भेंट की।

समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री चौधरी के टोडारायसिंह स्थित निवास और पुलिस उप अधीक्षक मूंड से देवली में मुलाकात की। उन्होंने दोनों अतिथियों को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस की शुभकामनाएं दी और आगामी 17 मई को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह प्रतिभा सम्मान समारोह श्री जाट विकास समिति देवली के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान यहां श्री जाट विकास समिति सिरोही के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवजी लाल चौधरी, नानूराम चौधरी, उदाराम चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी, खेमराज चौधरी (मीडिया प्रभारी), पुष्कर चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, बद्री चौधरी, ओम चौधरी और हेमराज चौधरी सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d