Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल स्थित श्री सेन जी महाराज मन्दिर में श्री सेन समाज विकास समिति (पूरब्यान) चारों चौताला के तत्वावधान में श्री सेन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 13 अप्रैल को रात्रि 9:15 बजे विशाल भजन जागरण के साथ होगी। श्री सेन समाज विकास समिति (चारों चौताला) के कोषाध्यक्ष रामनिवास सेन ने बताया कि इस दिन प्रातः 8:15 बजे प्रधान कलश, प्रधान हवन और छड़ी की व अन्य बोलियाँ लगाई जाएगी। इसके बाद 10:15 बजे नगर भ्रमण के लिए कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:15 बजे विशेष पूजन एवं हवन का आयोजन होगा और सायंकाल 4:15 बजे महाप्रसादी होगी। समिति ने सभी समाज के लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने की बात कही है।



