Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से रविवार को महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में बारह वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की गई।
इस परीक्षा में प्रथम वर्ष से लेकर अष्टम वर्ष तक के 40 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा संयोजक राकेश अजमेरा ने बताया कि दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा संचालित इस पाठ्यक्रम के माध्यम से परीक्षार्थी घर बैठे जैन धर्म की संस्कृति का स्वाध्याय और गहन अध्ययन कर सकते हैं। सांगानेर संस्थान जयपुर से आए अर्चित शास्त्री तथा महावीर दिगंबर मंदिर के ट्रस्टी गोविंद बाकलीवाल एवं गजेंद्र जैन ने प्रश्न पत्र के लिफाफों पर हस्ताक्षर कर विधिवत रूप से परीक्षा शुरू करवाई। यह आयोजन जैन संस्कृति के संरक्षण और स्वाध्याय की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ।



