Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज की बैठक में प्रस्तुत हुआ वार्षिक लेखा-जोखा

समाज की बैठक में प्रस्तुत हुआ वार्षिक लेखा-जोखा


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति की साधारण सभा रविवार को मोहनलाल ठागरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा मार्च 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इस वित्तीय वर्ष में धर्मशाला की दुकानों के किराये, डिजिटल लाइब्रेरी, भामाशाहों के सहयोग, सदस्यता और बुकिंग चार्ज से कुल 6,03,837 हजार रुपए की आय के मुकाबले 3,46,486 हजार रुपए व्यय किए गए। वहीं 31 मार्च तक शेष राशि 2,57,351 हजार रुपए प्रस्तुत की गई, जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। समिति ने नई अलमारी खरीदने, पानी के टैंकर की सफाई करवाने तथा किवाड़-खिड़कियों सहित अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी। बैठक में संरक्षक डॉ. पीसी तुनगारिया ने विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संरक्षक अंबालाल मौर्य ने डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य की सराहना करते हुए इसके विस्तार की आवश्यकता बताई।

प्रकाश चंद बदलोटिया ने बाबा साहब जन्मोत्सव में सभी की भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गोखरीवाल, महामंत्री बिहारी लाल जग्रवाल, पप्पू लाल वर्मा, रामचंद्र ठागरिया, राजपाल वर्मा, लेखराज बदलोटिया, प्रेमचंद तुनगरिया, मनीष मोरलिया, नाथू लाल वर्मा, नरेश ठागरिया एवं ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा (नासिरदा) सहित कई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d