Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली रोडवेज बस स्टैंड का मुख्य द्वार फिलहाल बंद...

देवली रोडवेज बस स्टैंड का मुख्य द्वार फिलहाल बंद…

टूटे नाले की मरम्मत के चलते यातायात व्यवस्था बदली


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां रोडवेज बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर स्थित शर्मा ढाबा के समीप नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण रविवार से बस स्टैंड के निकास और प्रवेश की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने नाले की स्थिति को देखते हुए इसे रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नाले के ऊपर से सरिया निकल आए थे। दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ था। इसी व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य द्वार को फिलहाल पूरी तरह बंद है। मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने की वजह से रोडवेज बसों का आवागमन अब चुंगी नाका स्थित दूसरे गेट से संचालित किया जा रहा है। एक ही गेट से बसों के प्रवेश और निकास होने के कारण बस स्टैंड परिसर और बाहर मुख्य मार्ग पर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। जब बसें आमने-सामने आ रही हैं, तो वहां जाम की स्थिति पैदा हो रही है। संकरा रास्ता होने और बसों के फंसने की वजह से न केवल चालक और परिचालकों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।

मौजूदा हालातों को देखते हुए लोगों का कहना है कि जब तक एक ही प्रवेश द्वार से संचालन हो रहा है, तब तक वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य है, ताकि बसों का तालमेल बैठाया जा सके और जाम न लगे।

एआईपीएस का ओरिएंटेशन प्रोग्राम, स्टूडेंट्स को मिला करियर गाइडेंस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d