Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveसड़क और फेरोकवर के गेप ने बढ़ाई मुसीबत

सड़क और फेरोकवर के गेप ने बढ़ाई मुसीबत

दुपहिया वाहन चालक हो रहे हादसों के शिकार


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र की जनता कॉलोनी में सीसी सड़क का निर्माण कार्य आमजन के लिए जी का जंजाल बन गया हैं। दरअसल सड़क की ऊंचाई अधिक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में नाथूलाल चौधरी के मकान के ठीक सामने करीब डेढ़ महीने पहले सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, यह सड़क सीधे गुरुद्वारा रोड को जोड़ती है। लेकिन निर्माण के बाद यह सड़क काफी ऊँची हो गई है। सड़क के बीच से गुजर रही नाली पर लगा लोहे का फेरोकवर, सड़क के स्तर से काफी नीचे है, जिससे दोनों के बीच एक गहरा गैप बन गया है। इस ऊंचे-नीचे स्तर के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। यहां टू व्हीलर और फोरव्हीलर धमाक से गिर रहे हैं।

इनमें टू व्हीलर चालक इस गैप में अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। अब यह स्थान कॉलोनी में दुर्घटना जोन बन गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस जोखिमपूर्ण गैप को जल्द समतल किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d