Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शक्ति के धाम कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माताजी मंदिर परिसर में 19 सितंबर को राधा अष्टमी के पर धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े प्रकाश साहू के अनुसार इससे पहले सुबह 11 बजे शहर के भैरूजी मंदिर पटवा बाजार से पदयात्रा रवाना होगी, जो छतरी चौराहा और पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए कुचलवाड़ा माताजी मंदिर पहुंचेगी। इसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल होंगे। शाम को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 4 बजे माताजी मंदिर में ध्वज चढ़ाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। वही अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने और प्रसादी लेने को कहा गया है।



