Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव (अंग्रेजी माध्यम) में दसवीं बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम और प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और आगामी सत्र के लिए विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना रहा। रैली को एसडीएमसी सदस्य बिहारीलाल अग्रवाल और भंवरलाल माली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान सुरेंद्र नामा, शंकर लाल मीणा, धनपाल मीणा, हंसराज कुम्हार, मदन लाल, कमलेश माली, रवि कुमार, संगीता सिंह, अनुराधा शर्मा और ममता शर्मा सहित कई एसडीएमसी सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


