Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk29 से शुरू होंगी आंतरिक परीक्षाएँ, उड़ान योजना का पंजीकरण शुरू

29 से शुरू होंगी आंतरिक परीक्षाएँ, उड़ान योजना का पंजीकरण शुरू


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीएम वर्मा के अनुसार महाविद्यालय के सभी नियमित विद्यार्थियों की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएँ आगामी 29 अप्रैल से आयोजित होना संभावित हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे समय रहते अपने संबंधित विषय के शिक्षकों से संपर्क कर अपना असाइनमेंट और प्रायोजना कार्य प्राप्त कर लें ताकि समय पर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश फीस की रसीद लाना अनिवार्य होगा। बिना रसीद के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए संचालित कालीबाई भील उड़ान योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन का लाभ प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय की सभी नियमित छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके लिए छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे गए पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट निकालकर और उसे भरकर महाविद्यालय में डॉ. ज्योति गुप्ता के पास जमा करवाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d