Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आचार्य विद्या सागर महाराज के ज्येष्ठ मुनि योग सागर महाराज के संघस्थ ऐलक चेत्य सागर, ऐलक तन्मय सागर, ऐलक आगत सागर एवं क्षुलक स्वस्तिक सागर का 22 अप्रैल सुबह 7 बजे देवली के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश होगा।

मीडिया प्रभारी राजीव जैन के अनुसार मुनि संघ का विहार अजमेर से कोटा की ओर चल रहा है। इसके तहत मंगलवार शाम रामथला से विहार कर संघ नेगडिया में रात्रि विश्राम करेगा। वहीं बुधवार सुबह मंगल प्रवेश के साथ ही श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनियों की आहारचर्या संपन्न होगी। जैन मुनियों के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है।
Social News : परिंडा लगाओ, प्यास बुझाओ : दैनिक ब्यूरो की पहल



