Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरिंडा लगाओ, प्यास बुझाओ : दैनिक ब्यूरो की पहल

परिंडा लगाओ, प्यास बुझाओ : दैनिक ब्यूरो की पहल

“लोगों से जुड़ने की अपील”


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा भीषण गर्मी के दौर में जहां हर व्यक्ति पानी के लिए जूझ रहा है, वहीं पक्षियों की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। इसी सेवादायी मुद्दे को देखते हुए दैनिक ब्यूरो ने “परिंडा लगाओ, प्यास बुझाओ” अभियान की शुरुआत करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।

अभियान का उद्देश्य है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोग अपने घरों, छतों, बालकनी और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे (पानी के बर्तन), पानी के टब आदि रखें, ताकि गर्मी में पक्षियों को आसानी से पानी मिल सके। साथ ही कुछ दाना व चुग्गा भी हो जाए तो बहुत पुण्यदायी होगा। गर्म हवाओं और तेज तापमान के कारण हर साल बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो जाती है, जिसे इस छोटे से प्रयास से रोका जा सकता है। “दैनिक ब्यूरो” ने समाजसेवियों, युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों से इस मुहिम में भाग लेने का आह्वान किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि परिंडे में रोजाना साफ पानी भरना और उसे छायादार स्थान पर रखना बेहद जरूरी है, ताकि पक्षियों को सुरक्षित और ठंडा पानी मिल सके।

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि “अगर हर घर एक परिंडा रख दे, तो हजारों परिंदों की प्यास बुझाई जा सकती है।” यह न सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि प्रकृति और जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। दैनिक ब्यूरो ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस नेक पहल का हिस्सा बनें और “परिंडा लगाओ, प्यास बुझाओ” अभियान को सफल बनाएं, ताकि इस भीषण गर्मी में कोई भी परिंदा प्यासा न रहे। आपका एक छोटा सा खर्चा व प्रयास गर्मी में भटकते पंछियों के लिए जीवनदायी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d