Jahazpur News 4 सितंबर (आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे 148 (डी) जहाजपुर बाईपास शाहपुरा रोड स्थित होटल रिलेक्स से कुछ दूरी पर सड़क पार करते समय एक अजगर सांप को वाहनों ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
वनपाल दुर्गा लाल रेगर ने बताया कि उक्त अजगर की लंबाई 10 से 15 फीट है। अजगर का वजन करीब 15 से 20 किलोग्राम तक हो सकता है। यह एक शिकारी सांप है, जो छोटे जानवरों को निवाला बनाता है। जिसके दांत विषैले नहीं होते हैं, लेकिन यह अपने शिकार को दबाकर मारते हैं। यह एक मूक सांप है, जो खतरे के समय में फुंकार मारता है। अजगर आमतौर पर जंगलों एवं वन क्षेत्रों में पाया जाता है, लेकिन कभी-कभी शिकार के लिए गांवों व शहरों के करीब भी आ जाते है। ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। जब अजगर या अन्य जानवर सड़क पार करते समय वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। बता दें कि अजगर एक महत्वपूर्ण सरिसृप है, जीव एवं पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका निभाता है।



