Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damत्रिवेणी का गेज हुआ साढ़े 3 मीटर, लेवल भी बढ़ा

त्रिवेणी का गेज हुआ साढ़े 3 मीटर, लेवल भी बढ़ा


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक यूरो नेटवर्क) बीसलपुर कैचमेंट एरिया से आ रही पानी की आवक के चलते अब बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। वही पिछले 4 घंटे में बीगोद स्थित त्रिवेणी के गेज में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है

जो की बीसलपुर पूर्ण भराव के लिए सुखद खबर है। बीसलपुर परियोजना के अभियंताओं के अनुसार बुधवार सुबह 10 बांध का जलस्तर आरएल 314.85 मीटर पहुंच गया है। वही बांध में 34.155 टीएमसी पानी है। इसी प्रकार मुख्य आवक स्रोत त्रिवेणी पर गेज 3.50 मीटर हो गया है। लिहाजा आगामी घंटे में बीसलपुर के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होगी। उम्मीद है कि इस आंकड़े के अनुसार बीसलपुर बांध का जलस्तर बुधवार रात तक 315 मीटर के आंकड़े को छू जाएगा। इसके बाद डेम अपने अंतिम पड़ाव और पूर्ण भराव के बिंदु की ओर बढ़ेगा। जबकि इससे पहले बुधवार सुबह 6 बजे त्रिवेणी 3.10 मीटर पर बह रही थी। लिहाजा चार घंटे में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d