Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने 10 साल पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में द्वारका प्रसाद पुत्र भंवरलाल जाति महाजन निवासी अम्बापुरा कॉलोनी हाल कचहरी चौक किशनगढ और रामनिवास पुत्र कालूराम जाति मीणा निवासी फतेहगंज फरासिया थाना बनेठा जिला टोंक शामिल हैं। इनमें द्वारका प्रसाद टॉप 10 स्थाई वारंटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरोपियों को तकनीकी संसाधनों की सहायता से दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं और वे काफी समय से फरार चल रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी के दल में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी हुकुमनाथ, सीताराम, राजाराम समेत शामिल थे।


