Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsजलदाय मंत्री के आश्वासन पर काम पर लौटे देवली के अधिवक्ता

जलदाय मंत्री के आश्वासन पर काम पर लौटे देवली के अधिवक्ता

“खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन”


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर चल रहे अधिवक्ता शुक्रवार से काम पर लौट आए हैं।

अधिवक्ता कमलेश वैष्णव ने बताया कि दोनों न्यायालय खोलने की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से अभिभाषक संघ देवली के अधिवक्ता न्यायिक कार्य के बहिष्कार एवं क्रमिक अनशन पर थे। लेकिन अधिवक्ताओं की सुनवाई नहीं हुई। वहीं इसे लेकर देवली के अधिवक्ता जयपुर में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मिले और मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि आगामी में बजट में देवली में दोनों न्यायालय खोले जाएंगे। सकारात्मक आश्वासन के बाद अधिवक्ता काम पर लौट आए। इस दौरान नवल किशोर मंगल, प्रेमचंद शर्मा, विनोद धर्मानी, जितेंद्र सिंह चौधरी समेत के आग्रह पर आमजन के हित को देखते हुए अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया एवं न्यायिक कार्य पर लौट आए हैं। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट के स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट, डीड राइटर भी काम पर लौट आए हैं, जो भी विरोध प्रदर्शन में साथ है।

इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ समेत कई मौजूद थे। फिलहाल आंदोलन खत्म कर दिया गया है। आगे की रणनीति पर नई संघर्ष समिति बनाकर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d