Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकर्तव्य भावना के साथ विभागीय आदेशों को निभाए

कर्तव्य भावना के साथ विभागीय आदेशों को निभाए


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी की नगर पालिका देवली के सभागार में देवली में शुरुआत हुई।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सत्येन्द्र व्यास, पूर्व उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा ने सभी प्रधानाचार्यों को कर्तव्य के साथ विभागीय आदेशों की पूरी ईमानदारी से पालना करने की बात कही। एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा ने नामांकन अभियान, सघन पौधारोपण अभियान को लक्ष्य अनुसार पूर्ण करने के बारे में बताया। पनवाड़ के प्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा ने प्रभावी प्रार्थना सभा, नो बैग डे विषय व सीताराम मीणा उपप्राचार्य ने प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि पर वार्ता दी। इनके अलावा प्रवीण कुमार चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने लेखा नियम एवं वित्तीय मामले, दामोदर लाल वर्मा प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रशासकीय प्रबंधन, हिमांशु सोगाणी उपप्राचार्य ने प्राथमिक जांच एवं सीसीए 16 व 17 कार्यवाही एवं दंड के प्रावधान, वसुधा शर्मा ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, सत्येंद्र जोशी प्रधानाचार्य ने एसडीएमसी का विद्यालय विकास में योगदान विषय पर बताया। संगोष्ठी अध्यक्ष भागचंद जैन, संगोष्ठी सचिव चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोरड़ा में समन्वित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। शिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत प्रत्येक तीन से 6 वर्ष के बच्चे को यूनिफॉर्म विभाग द्वारा नि:शुल्क दी गई। इससे नन्हे नन्हे बालकों के चेहरे खिल उठे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d