Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News68 वीं बालिका खो-खो प्रतियोगिता शुरू, तीन दर्जन टीमें शामिल

68 वीं बालिका खो-खो प्रतियोगिता शुरू, तीन दर्जन टीमें शामिल


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली की उच्च माध्यमिक संस्कार विद्या मंदिर में मंगलवार को जिला स्तरीय 68वीं बालिका खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। स्कूल संचालक आरपी धाकड़ ने बताया कि यहां मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि हंसराज मीणा प्रधानाचार्य सांवतगढ़ व अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा थे।

मुख्य अतिथि ने खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। यहां 17 वर्ष प्रतियोगिता में 17 टीमें शामिल है। इसमें 204 खिलाड़ी है। इसी प्रकार 19 वर्ष प्रतियोगिता के लिए 12 टीमों के 144 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताए पीमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के खेल मैदान में 17 से 20 सितम्बर तक चलेगी। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे। संस्था के भवन पर ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इस दौरान नियम अनुसार शपथ दिलाकर प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता के संचालन के लिए जिले से संयोजक अब्दुल रहुप व सह संयोजक आशाराम को लगाया गया। वहीं निर्णय में पारदर्शिता के लिए 13 शारीरिक शिक्षकों को निर्णायक नियुक्त किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक दशरथ शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d