Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर डेम : आधे गेट बंद हुए, आवक घटी

बीसलपुर डेम : आधे गेट बंद हुए, आवक घटी


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा समय में बरसात का दौर थमने के साथ ही बीसलपुर डेम में पानी आवक लगातार घट रही है।

इसके चलते परियोजना को संरक्षित पानी के अलावा हो रही आवक को ही डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस सीजन में अधिकतम 6 गेट 1 से 2 मीटर खोले गए। लेकिन जैसे जैसे पानी की आवक घटती गई, वैसे ही बनास नदी में डिस्चार्ज भी घटता गया। मंगलवार सुबह 6 बजे 4 में से 3 गेट ही खुले रखे गए। फिलहाल डेम के गेट नम्बर 9, 10, 11 आधा मीटर खोलकर पानी बनास में छोड़ा जा रहा है। इस तरह तीनो गेटों से कुल 9 हजार 15 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को सुबह त्रिवेणी 3.30 मीटर का गेज दर्ज किया गया। पिछले 4-5 दिनों से बरसात नही होने से डेम में अब नाममात्र की आवक हो रही है। लिहाजा पानी की आवक कम होने के साथ डिस्चार्ज भी काम होता जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर परियोजना को आरएल 315.50 मीटर का जलस्तर बनाए रखना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d