Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खरेड़ा तहसील टोडारायसिंह में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की टीम ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं।
इस दौरान 19 वर्ष छात्र वर्ग में टोंक जिले में प्रथम स्थान व 17 वर्ष छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने खेल के प्रति खिलाड़ियों के लगाव व जज्बे की सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों में से 9 छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। जिनका प्रेक्टिस कैंप 23 सितंबर से खरेड़ा में आयोजित होगा। इसके बाद यह सभी छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पाली जाएंगे। शनिवार को विद्यालय में विजेता, उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।



