एमपी के मुख्यमंत्री की विजय बैसला के समर्थन में जनसभा
Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा के भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में बुधवार को एमपी के मुख्यमंत्री ने नगरफोर्ट के मांडकला में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव अभी खत्म हुए हैं। वहां से जल्द ही शुभ समाचार मिलेंगे।

उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि पांचवीं बार एमपी में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी को कुंठित कहा, जिन्हें क्रिकेट मैच में भारत की हार से खुशी होती है। उन्होंने नैनवा आमसभा की तरह यहां भी पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय गौरव व राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कहा और कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को खत्म करने आए हैं और इसे खत्म कर कर ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, पेपरलीक जमकर हुआ है। इससे आमजन त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ घिनोनी हरकत करने वालों को सीधा फांसी पर लटकाया जाएगा। लेकिन गहलोत धन्यवाद के पात्र है। जिन्हें राजस्थान को कलंकित किया है।

इसी तरह बीजेपी प्रत्याशी विजय बैसला ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी सुनिश्चित गारंटी है। बीजेपी सरकार ही एक जनकल्याणकारी सरकार बन सकती है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल की नाकाम या किसी छिपी नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में आमजन के सभी मुद्दों को गंभीरता से निस्तारित किया जाएगा। उनकी प्राथमिकता मूलभूत सुविधाओं के साथ विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने की रहेगी और जो उम्मीदे विधानसभा के लोगों ने उनसे लगाई है, उसे पूरा करेंगे।



