Jahazpur News 13 मार्च (आज़ाद नेब) पीपलुन्द ग्राम पंचायत की 9 मांगों पर सहमति बनने एवं ग्रामीणों को अधिकारियों द्वारा लिखित में आश्वासन देने के बाद मंगलवार को 8 घंटे से टावर पर बैठे उपसरपंच सावन टांक को नीचे उतर गए।
इस दौरान पंचायत रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ ना हो इसके लिए ग्राम पंचायत पीपलूंद के भवन पर अधिकारियों द्वारा ताला लगाया गया। ग्रामीणों की 9 मांगे मानने के बाद उतरे उपसरपंच सावन टांक ने कहा कि पंचायत की जमीन नहीं बेचने देंगे एवं नरेगा में हो रही मनमानी पर अब अधिकारी अंकुश लगा कर पंचायत क्षेत्र में नरेगा योजना में आमजन लाभान्वित होंगे। जिसमें पंचायत की आबादी भूमि की नीलामी निरस्त की जाए। नरेगा भ्रष्टाचार की गहनता से जांच हो। वहीं पंचायत में चम्बल परियोजना द्वारा खुदाई की सीसी सड़क पुनः बनाई जाए। इसके अलावा तीन साल से कोरम की बैठक में नहीं हुई, ग्राम पंचायत फर्जी हस्ताक्षर की जांच हो, पंचायत की केशबुक की गहनता से जांच की जाए, सचिव एवं नरेगा एलडीसी को हटाए, तेजू बलाई के मकान से हरजी घर तक सीसी रोड़ बनाने, नरेगा में राजनीतिक नहीं करने, मांगों को लेकर टावर पर चढ़ने पर उपसरपंच सावन टांक पर कार्रवाई नहीं हो, मांगे शामिल हैं।
इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, थानाधिकारी नरपत राम बाना, अतिरिक्त विकास अधिकारी सीताराम मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सेवा दल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, कालू समदानी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


