Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार एवं नामांकन की तैयारी को लेकर शनिवार को लोकसभा प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की।
नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र 3 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष विनोद पुजारी समेत शहर में ब्लॉक के पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्यों, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा उन्हें पार्टी हित में लगन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करने को कहा। हरिश्चंद्र मीना मौजूद कांग्रेस नेताओं से व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुए। इस दौरान बैठक में कांग्रेस नेता राहुल बलसोरा, रतनलाल हाडा, गोवर्धन कंछल, चांदमल जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, बेणीप्रसाद टाक, कुंदनमल, मुकेश गोयल, मुकेश गर्ग, पोलूराम चौधरी, शानू अब्बासी, महेंद्र बैरवा, शिवपाल धाकड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



