Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाने वाली बस यात्रा इस बार पाप मोचनी एकादशी को जाएगी। यात्रा प्रबंधक देवेंद्र दीपक ने बताया कि पाप मोचनी एकादशी आगामी 5 अप्रैल को है।
इस दौरान शहर के जगदीश धाम के पास से सुबह 11 बजे बस रवाना होगी। वही श्रद्धालुओं को सुबह 10:30 बजे तक पहुंच कर अपनी सीट बुक करनी होगी। बस यात्रा में जाने के इच्छुक श्रद्धालु समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
तीन देहात मंडल की बैठक रविवार को
भाजपा देवली, नासिरदा व दूनी देहात मंडल की बैठक रविवार दोपहर एक बजे सिरोही स्थित देलवाल महाराज मंदिर की धर्मशाला में आयोजित होगी। देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, जिला प्रमुख सरोज बंसल, नरेश बंसल, विजय बैंसला, राजेंद्र गुर्जर, चंद्रवीर सिंह चौहान समेत नेता शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

Read Must – युवक की बाइक को टक्कर मारी, उपचार के बहाने किया अपहरण, पीड़ित पर चाकू से हमला, लूट की वारदात की


