Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार को द्वारिका पैलेस होटल में अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम हुए।
संगठन अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा बताया कि समारोह में विविधता में एकता को समाहित करते हुए पूरी भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया। सभी सदस्य पंजाबी, गुजराती, कर्नाटक, राजस्थानी, साउथ इंडियन, केरला,बंगाली ओर महाराष्ट्र के परिधानों में सज धजकर आई। इन परिधानों के जरिए संदेश दिया कि जिस तरह देश अनेकता में एकता का संदेश देता है। उसी तरह अंतराष्ट्रीय वैश्य समाज में भी विविधता में एकता का संदेश निहित है। सभी धर्म हमें आपसी भाईचारे ओर प्रेम का संदेश देते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में अलका अग्रवाल व निधि जैन ने सभी के तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अलग-अलग प्रांतों के नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं मनोरंजक खेलों का आयोजन भी हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका सुराणा द्वारा किया गया।
इस दौरान उषा जिंदल, इंदु मंगल, विमला कोठारी, विमला जैन, मंजू तोतला, ऊषा जिंदल, रेखा जिंदल, मीना विजय, निर्मला सिंहल, बरखा अग्रवाल, मीनू जिंदल, वंदना , सरोज , दीपिका गोयल, शीला जैन, मनीषा जैन सहित सभी महिलाएं थी।


