Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद की ओर से भरतपुर में आयोजित बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करने देवली से गए दोनों कार्यकर्ता वापस देवली पहुंचे है।
बजरंग दल से जुड़े गोविंद बारेठ ने बताया कि दोनों युवकों के देवली पहुंचने पर इनका तिलक लगाकर एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। गोविंद ने बताया कि एजेंसी एरिया क्षेत्र के आकाश बैरवा व मयंक महावर ने भरतपुर में आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में 7 दिन तक बौद्धिक, शारीरिक एवं आत्मरक्षा, राष्ट्रीय एवं सामाजिक आंदोलन संबंधित विभिन्न प्रकार के विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आकाश व मयंक महावीर का स्वागत करने वालों में निर्मल, राहुल, मुकेश, खेमचंद, कान्हा, अजय, गोविंद व योगेश थे। उक्त प्रशिक्षण का अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी लाभ व अनुभव मिलेगा।



