Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में देवली में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में बालक-बालिकाएं नृत्य व संगीत के साथ अपने कौशलों का विकास कर रहे हैं ।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि प्रशिक्षिका मीमांसा उपाध्याय शिविरार्थी बालिकाओं को नृत्य का अभ्यास करवाया रही है। जिसमें वेस्टर्न, क्लासिकल, राजस्थानी, एकल और सामूहिक नृत्य का अभ्यास करवाया है। ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर अनिल गौतम में बताया कि प्रशिक्षक दिव्यांश शर्मा बालवीर ग्रुप को हारमोनियम पर विभिन्न रागों का अभ्यास करवा रहे हैं। संगीत के सुर ताल की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी पाकर बालक अपने कौशल में प्रवीण हो रहे हैं। इसी प्रकार शिविर में पेंटिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट और कंप्यूटर की कक्षा भी यथावत जारी है।
ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर प्रियंका जैन, भावना शर्मा, आशा मेडतवाल, खेमराज मीना, मुकेश प्रजापति, शिशुपाल चौधरी द्वारा विभिन्न कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।


