Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessआदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, फार्मेसी कॉलेज व आईटीआई में प्रवेश शुरू

आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, फार्मेसी कॉलेज व आईटीआई में प्रवेश शुरू


Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति के सभी शिक्षण संस्थानों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

संस्था निदेशक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शहर के जयपुर रोड स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त आदर्श इंडियन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। उक्त संस्था में साइंस और कॉमर्स विषय संचालित है। गत वर्ष भी कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। छात्र प्रखर गर्ग ने 12वीं कक्षा में 96 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी तरह शहर के सीआईएसएफ मुख्य द्वार के समीप स्थित सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल, आदर्श कॉलेज आफ फार्मेसी एवं आदर्श आईटीआई देवली में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशक ने बताया कि आदर्श इंस्टीट्यूशन का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, जिसमें यह सफल भी रही है। वही गुणवत्ता के बूते पर शिक्षण संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d