Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर धाँधोली स्थित बजरी नाके पर शनिवार सुबह रेड की सूचना क्षेत्र में फैलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि यह रेड सीबीआई की है।
जानकारी के अनुसार बजरी कारोबारी के ग्रुप पर यह कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जांच दल की धांधोली नाके पर कार्रवाई जारी है। करीब आधा दर्जन से अधिक सरकारी वाहन चेक पोस्ट के बाहर खड़े हैं। लोगों को चेक पोस्ट से दूर रखा जा रहा है। वहीं इससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा है। कार्रवाई दल को क्या सफलता मिली है तथा किस तरह के दस्तावेज लिए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी में आया है कि यह कार्रवाई भीलवाड़ा, जहाजपुर व धाँधोली में एक साथ की जा रही है। मामले में अवैध स्टॉक कर बजरी बेचने की शिकायत बताई गई है।



