Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघर से बिन बताए निकला युवक पेड़ के फंदे झूलता मिला, मौत

घर से बिन बताए निकला युवक पेड़ के फंदे झूलता मिला, मौत

चांदली गांव की घटना, युवक करता था फ्लावर डेकोरेशन का काम


Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के चांदली गांव में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक पेड़ के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इससे पहले यह युवक शुक्रवार शाम घर से बिन बताए लापता हुआ था, जो बाद में अपने ही खेत के समीप पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया।

सूचना पर पनवाड़ चौकी प्रभारी बद्रीलाल यादव मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। यादव ने बताया कि मृतक हंसराज (20) पुत्र प्रभुलाल सैनी निवासी चांदली है। हंसराज गांव में ही टेंट हाउस के फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। हंसराज के भाई धनराज ने बताया कि वे सात भाई बहन है। हंसराज शुक्रवार शाम 5 से 6 बजे के बीच खाना खाकर अपने आम के बाग में जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने हंसराज के मोबाइल पर कई फोन किए। लेकिन यह फोन अटेंड नहीं हुआ। रातभर परिजन हंसराज की तलाश में परेशान रहे। वहीं शनिवार सुबह हंसराज की चाची रामेश्वरी व उसका पुत्र जब खेत की ओर गया तो हंसराज समीप के खातेदार की मेड़ पर पेड़ से झूलता हुआ पाया।

पुलिस ने बताया कि हंसराज के गले में रस्सी का फंदा था तथा गले की हड्डी टूटी हुई थी। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। सूचना पर पनवाड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों की सहायता से शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई धनराज सैनी ने बताया कि हंसराज शुक्रवार शाम 700 रुपए लेकर निकला था। बाद में उसकी जेब में 500 रुपए ही मिले। पुलिस चौकी पोस्टमार्टम व जांच में जुट गई है। मृतक युवक अविवाहित था, जिसके रिश्ते के लिए परिजन कोशिश कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d