Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के 11 केवी सीआईएसएफ फीडर व सिटी फीडर सेकंड पर मरम्मत कार्यों को लेकर शनिवार, रविवार को 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के जेईएन चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती पटेल नगर, जयपुर रोड, सीआईएसएफ क्षेत्र में होगी। यहां सुबह साढ़े 7 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान में विद्युत निगमकर्मी मरम्मत कार्य करेंगे।


