Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक- कन्हैयालाल चौधरी

शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक- कन्हैयालाल चौधरी


Desk News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तर पर आयोजित समारोह में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज विश्व में योग को अपनाया गया है।

योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। योग करने से मन प्रसन्नचित एवं शरीर कई रोगों से मुक्त रहता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। चौधरी ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में उपस्थित आमजन को योग करने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम में योग दिवस के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश सुनाया गया तथा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग के लाभ बताए। जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड सुबह 7 बजे से 8 बजे तक किया गया।

जिसमें आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारीे देते हुए योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म योग क्रियाओं के साथ हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d