Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सखी सहेली शाखा देवली की ओर से गर्मी को देखते हुए शनिवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के मिल्क रोज का वितरण किया गया।
यह वितरण देवली के पेट्रोल पंप चौराहे पर किया गया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि सखी सहेली शाखा द्वारा दर्जनों लोगों को मिल्क रोज वितरित किया गया। शाखा की ओर से इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाते हैं। इस दौरान मोनिका सुराणा, वंदना तोषनीवाल, निधि गर्ग, इंदिरा सोनी, सीता साहू, सरोज सिंहल, मीनू जिंदल उपस्थिति थी।


