Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कॉलेज आयुक्तालय शिक्षा के निर्देशानुसार बीए, एमए उतरार्द्ध में अध्ययनरत छात्रों के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि घोषित की गई है।
यह फीस ई मित्र के जरिए जमा करानी होगी। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम पार्ट द्वितीय सेमेस्टर तृतीय व एमए भूगोल, हिंदी, इतिहास उतरार्द्ध फाइनल के विद्यार्थियों के प्रवेश नवीनीकरण के लिए आगामी 19 जुलाई तक ईमित्र के जरिए आवश्यक तौर पर फीस जमा करानी होगी। उक्त अवधि के बाद महाविद्यालय में फीस जमा नही हो सकेगी।



