चपेट में आने से पैर कटे
Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के निवाई में शुक्रवार शाम विलासपुर-जोधपुर ट्रेन से असंतुलित होकर गिरने से एक यात्री घायल हो गया।
जिसकी बाद में उपचार के दौरान जयपुर में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संजय (35) पुत्र रंगलाल सिंगीवाल निवासी पटेल नगर देवली है, जो विलासपुर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह ट्रेन से गिर गया। बताया गया कि गिरने से संजय के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल ने जयपुर में दम तोड़ दिया। शनिवार को जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



