Jahazpur News 22 जून (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ में गत 20 अप्रैल को भीलवाड़ा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आए गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा के दौरान लोगों की जेब से चोरी करने के फरार बदमाश को शक्करगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा के दौरान सभा में शामिल लोगों की जेबों से नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान में कार्रवाई करते हुए गत 21 अप्रैल को आरोपी घनश्याम पुत्र पठान सिंह निवासी तालेड़ा जिला बून्दी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया था। इसी मामले में फरार आरोपी घनश्याम बावरी की तलाश शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को फरार आरोपी चन्दन पुत्र खजान सिंह बावरी निवासी भगत सिंह कॉलोनी तालेड़ा जिला बून्दी को डिटेन कर पूछताछ की। वारदात कुबूलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।




