Jahazpur News 22 जून (आज़ाद नेब) चारागाह भूमि पर मवेशियों को रोकने के विरूद्ध मोहनपुरा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, वन विभाग के रेंजर जोगेंद्र सिंह शेखावत, शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा से गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि वन विभाग व चारागाह भूमि पर वर्षों से काश्तकारों के मवेशी जाते है। लेकिन शुक्रवार को ग्राम अख्येरामजी का खेड़ा गाँव के कुछ व्यक्तियों द्वारा वन विभाग व चारागाह भूमि में मवेशियों को जाने से रोका गया। जिसके चलते गत दो दिनों से मवेशी भूखे है। समय रहते इन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नही की तो इनके हौसले बुलंद होंगे ओर मवेशियों को भूख से मरना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों उलहाना देने पर वे महिलाओं को विवाद में आगे कर देते है। 


