Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराए

ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराए


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मोरला चौराहे के समीप नवनिर्मित निरंकारी आश्रम के चौकीदार के कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नकदी चुरा ली।

मामले में निरंकारी आश्रम के चौकीदार सुखदेव मीणा निवासी गणेशपुरा तहसील केकडी ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि वारदात इससे एक दिन पहले की है। रिपोर्ट में बताया कि वह गत 4 महीने से निरंकारी आश्रम मोरला में चौकीदारी करता है। यहां सत्संग चल रहा था और किसी काम से बाहर गया। जब वापस आया तो कमरे का ताला टूटे हुए मिले व कमरे में रखे सवा किलो की कनकती, पैरों की कडियां 3 व एक किलो के हाथ के कडूले, एक तोला की नथ, 2 तोला के मांदलिया व नकद 40 हजार रुपए व 2 तेल के पीपे तथा सभी कपड़ों के बैग गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कैलाशनाथ को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d