Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsटोंक जिले के 2.11 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 24.77 करोड़...

टोंक जिले के 2.11 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 24.77 करोड़ हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का संवाद


Desk News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को झुंझुनू से आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अभिवृद्धित राशि के सीधे हस्तांतरण कार्यक्रम में एक बटन से पूरे प्रदेश के 88 लाख लाभार्थियों के खातों में एक हजार 37 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

Oplus_131072

इसमें टोंक जिले के 2 लाख 11 हजार लाभार्थियों को 24 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। समारोह में लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 15 प्रतिशत राशि बढ़ाने का फैसला लिया था। पहले यह राशि एक हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर 1150 हो गई है। कृषि ऑडिटोरियम में जिला प्रमुख सरोज बंसल, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक धर्मराज प्रतिहार, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम से टोंक के कृषि ऑडिटोरियम से करीब 600 से अधिक लाभार्थी सीधे जुड़े रहे। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर भी लाभार्थी कार्यक्रम से जुड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d