Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की साधारण सभा आगामी 4 जुलाई शाम 4:30 बजे नगर पालिका सभा भवन में आयोजित होगी।
इसमें दो दर्जन से अधिक बिंदुओं पर सदन में विचार विमर्श किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के अनुसार बैठक में वृद्धाश्रम निर्माण, तरण ताल निर्माण, महिला स्नानागार निर्माण, रिक्त भूखंडधारियों को नोटिस देने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसी तरह अतिक्रमण एवं सफाई पर विचार, मांस व मछली बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित शिफ्ट करने, अटल उद्यान, टॉय ट्रेन, फव्वारा, लाइटिंग पर विचार, लोक परिवहन, प्राइवेट बसों से शुल्क वसूल करने पर विचार, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, नगर पालिका सभा भवन को अन्य विभागों की ओर से उपयोग में लेने पर विचार व नगर पालिका में ईमित्र एवं फोटोकॉपी संचालन के लिए स्थान उपलब्ध कराने सहित 25 बिंदुओं पर सदन में चर्चा की जाएगी।




