Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceबिजली बंद रहने से लोग परेशान, राहत की दरकार

बिजली बंद रहने से लोग परेशान, राहत की दरकार


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित कॉलोनी में तीन दिनों से रात के वक्त बिजली बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इससे गर्मी में लोगों की हालात दूभर हो चुकी है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से प्रताप नारायण कॉलोनी, जयपुर रोड व इसकी आसपास की बस्तियों में रात के वक्त बिजली बंद हो रही है। यह बिजली घंटो बंद रहने से गर्मी व उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। लगातार बिजली बंद रहने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। खासकर समस्या रात के वक्त लोगों के समक्ष आ रही है। जिसकी वजह से आमजन का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों ने बताया कि उमस के बीच बिजली बंद होने से बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। हल्की बारिश होने पर बिजली बंद हो जाती है और पूरी-पूरी रात बिजली बंद रहती है। इसे लेकर उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है। इधर, निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर का कहना है कि यह समस्या निगम के सामने आई है। इसे लेकर शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर का मरम्मत किया है। बारिश होने की वजह से यह तकलीफ आ रही है, प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही स्थाई समाधान करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d