आकाशीय बिजली, तेज हवाएं, वर्षा की संभावना
Deoli News 28 जून ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले कुछ घण्टों में टोंक जिले समेत करीब आधा दर्जन जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं व हल्की वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

भारत सरकार के पृथ्वी मौसम मंत्रालय के अंतर्गत मौसम विभाग जयपुर ने” येलो” अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ घण्टों में टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा, जयपुर, भीलवाडा समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने, करीब 20 से 30 किमी घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व हल्की-मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की। इस दौरान लोगो को सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। इससे पहले गुरुवार रात शहर में झमाझम बारिश हुई। रात 7:45 बजे से शुरू हुई। बारिश करीब एक घंटे तक समान रफ्तार में चली। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। तहसील परिसर में पानी का भराव हो गया।
बिजली बंद रहने से लोग परेशान, राहत की दरकार



