Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाजायज मांग को लेकर महिला का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

नाजायज मांग को लेकर महिला का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

देवली के खटीक मोहल्ला की घटना


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के खटीक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने अपने ही मकान मालिक पर स्वयं की मां का सिर फोड़ने व मारपीट करने का देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

Oplus_131072

यह मामला पीड़िता की पुत्री व निवासी खटीक मोहल्ला ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ मोहल्ले में स्थित बहादुर सिंह मीणा के मकान में किराए से रहती है। आरोप लगाया की गत 26 जून को सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच बहादुर ने पीड़िता को खाना बनाने के बहाने बुलाया तथा जबरन हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बहादुर सिंह ने गलत हरकत करने के लिए पीछे से पकड़ लिया। वहीं ऐसा नहीं करने पर मकान खाली करने की धमकी दी। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को शाम करीब 5 बजे बहादुर सिंह ऊपर से नीचे की मंजिल में आया तथा गुटखा खाकर थूकने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इस बीच हुए विवाद में कथित आरोपी ने पीड़िता के मां के सिर पर लकड़ी की दे मारी।

जिससे उसका सिर फूट गया और मकान खाली करने के लिए कहने लगा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि यह व्यक्ति नाजायज मांग पूरी नहीं होने की वजह से इस तरह की हरकतें करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d