Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमोरी वाले बाबा तक जल्द बनेगा सीसी रोड, पीकअप नहर का भी...

मोरी वाले बाबा तक जल्द बनेगा सीसी रोड, पीकअप नहर का भी होगा कायाकल्प


Jahazpur News 30 जून (आज़ाद नेब) जवाहर सागर की पाल पर स्थित मोरी वाले बाबा के स्थान पर विधायक कोष से पहुंचाई गई बिजली के उद्घाटन के मौके पर किसानों ने विधायक गोपीचंद मीणा को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

जिस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जल्द ही मोरी वाले बाबा तक सीसी रोड एवं पीक-अप नहर भी कायाकल्प किया जाएगा। बीजीपी नेता कैलाश टेपण ने बताया कि किसानों ने बरसात के दिनों में शाहपुरा बायपास से मोरी वाले बाबा तक आने जाने में होने वाली परेशानी के बारे मे अवगत करवाया। वहीं पीक-अप नहर को साफ सफाई कर चालू कराने की मांग की। इस विधायक मीणा ने शाहपुरा बायपास से मोरी वाले बाबा तक जल्द ही सीसी रोड निर्माण कराने बरसात के बाद नहर की सफाई कर चालू कराने के लिए किसानों को आश्वस्त किया। गौरतलब है कि किसानों के लिए विधायक गोपीचंद मीणा ने पिछले कार्यकाल में नागदी नदी पर 68 लाख रुपए की लागत का एनिकट बनवाया था। इस चलने वाली पीकअप नहर से नगर व जालमपुरा के 1500 किसानों को फायदा मिला।

इस दौरान चेयरमैन नरेश मीणा, पूर्व चेयरमैन गेगाराम मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, पार्षद लव सिंह मीणा, कालूराम खटीक, दीपक मीणा, पंकज घारू, महेंद्र खटीक, अशोक खटीक, रामप्रसाद कीर, कय्युम पुंवार, आरिफ नेब, सीताराम माली सहित कई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d