Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsआबकारी निरीक्षक ने 51 व शिक्षिका ने 21 हजार रुपए भेंट किए

आबकारी निरीक्षक ने 51 व शिक्षिका ने 21 हजार रुपए भेंट किए


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में रविवार को एक आबकारी निरीक्षक ने 51 हजार और स्थानीय विद्यालय की शिक्षिका कृष्णा मिश्रा ने 21 हजार रुपए विद्यालय विकास के लिए भेंट किए हैं।

प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में अध्ययन कर चुके निवारिया निवासी भूतपूर्व सैनिक व आबकारी निरीक्षक शिवराज मीणा ने 51 हजार रुपए भेंट किए है। विद्यालय स्टॉफ ने शिवराज मीणा का स्वागत किया। इसी तरह विद्यालय की शिक्षिका कृष्णा मिश्रा ने विद्यालय विकास में 21 हजार रुपए भेंट किए है। दरअसल आबकारी निरीक्षक व शिक्षिका  सेवानिवृत हुए है। इसे लेकर उन्होंने विद्यालय को भेंट दी है। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित स्टॉफ, कैप्टन नन्दलाल मीणा, एसएमसी, एसडीएमसी सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d