Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रक्षाबंधन के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सखी सहेली शाखा देवली एवं इनर व्हील क्लब देवली की ओर से देवली पुलिस थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।
इस दौरान थाना अधिकारी प्रीति रत्नू, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट प्रभारी रजिया बानो सहित कालिका टीम और थाना स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। सखी सहेली शाखा की ओर से पुलिसकर्मियों को श्रीफल भेंट कर मुंह मीठा भी कराया गया। शाखा की कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी कानून व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। मोनिका सुराणा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
थाना स्टाफ में सत्यनारायण सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी रक्षा सूत्र बांधा गया। यहां नीलम मनचंदा, मोनिका जैन और निधि जैन सहित सखी सहेली शाखा की सदस्याएं मौजूद रहीं।


