Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskत्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए 29 को रवाना होगी 26वीं पदयात्रा

त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए 29 को रवाना होगी 26वीं पदयात्रा


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए देवली से आयोजित होने वाली 26वीं पदयात्रा 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे गणेश रोड स्थित गौरीशंकरजी की बगीची से रवाना होगी।

यात्रा से जुड़े दीपक शर्मा ने बताया कि संत कुमार शर्मा (गंगागुरिया) की प्रेरणा से आयोजित यह पदयात्रा विजयगढ़, नगरफोर्ट, उनियारा, चौथ का बरवाड़ा एवं खेतड़ी के बालाजी होते हुए 3 सितंबर को रणथंभौर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में ध्वज सेवक के रूप में मुन्ना बैरवा, गोविंद प्रजापत एवं पोलू बैरवा अपनी सेवाएं देंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। समिति के विजय नारायण मंगल, विनोद बंसल, तपन मंडल, दयाशंकर, अनुज, अर्जुन सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

पदयात्रियों के लिए मार्ग में आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। शर्मा ने बताया कि इस यात्रा ने सभी वर्ग व समाज के लोग शामिल होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here